बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अक्सर पुलिस व ट्रेफिक पुलिस बेवजह चालान काटने व रिश्वतखोरी के लिए सुर्खियों में रहती है मगर पुलिस का मानवीय व सराहनीय कार्य भी पुलिस को सरनाम करता रहता है। ओर हर एक आपातकालीन हो या सिविल हर जगह पुलिस का अहम रोल होता है मगर पुलिस द्वारा उठाये गए सराहनीय कार्य को बहुत कम दिखाते है। खुर्जा रोड़ पर दोपहर में तपती गर्मी पड़ रही थी तो उसी बदनाम ट्रेफिक पुलिस वो कार्य कर रहे थे जो पीडब्लूडी विभाग को करना चाहिए था यानी सड़को मे हो रहे गहरे व खतरनाक गड्ढों को भरने की पूर्ण जिम्मेदारी पीडब्लूडी होती है मगर ये ट्रेफिक पुलिस कर्मी अपने सर पर तसला में मिट्टी भरकर व हाथों में ईटों को ढ़ोकर मजदूरों की तरह इन गहरे खतरनाक गड्ढों को भरने मे जुटे रहे। ताकी कोई अप्रिय घटना ना घटे। वहीं पीडब्लूडी विभाग इस ओर से आंखे मूंदे बैठा रहा। जो जनता में चर्चा का विषय बना है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *