खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी की मंडल अध्यक्ष आधिकारिक यात्रा संयोजक अनिल बाठला, प्रिया अग्रवाल,अंजू मित्तल के संयोजन में सौरभ जैन- निमिषा जैन, नीरज वर्मा-कोऑर्डिनेटर कल्पना वर्मा की कुशल संचालन में संपन्न हुई। दीपांशु बंसल द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा जेवर अड्डा चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साक्षरता मिशन के अंतर्गत नारायण समाचार पत्रालय में रोटरी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जिसमें 20 सितंबर तक पुस्तक एकत्रित करके जरूरतमंद विद्यालय को देख रेख के साथ प्रदान की जाएगी । यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ कॉलर प्रेजेंटेशन व दीप प्रज्वलन से हुआ l क्लब सचिव रोहित अग्रवाल द्वारा अभी तक के इस वर्ष की कायो की समीक्षा प्रस्तुत की गयी। विशिष्ट अतिथि सुशील साहू डिस्ट्रित ग्रांट चेयरमैन ने ग्लोबल व डिस्ट्रित ग्रांट रोटरी इंटरनेशनल से कैसे प्राप्त होती है उसकी जानकारी दी । जोन के सहायक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सऱहाना की । मंडलीय पदाधिकारी डॉ बाकूलताएल और कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी पूरे विश्व में अपना जन सेवा में सर्वप्रथम स्थान रखती है उसके पीछे मुख्य कारण यही है प्रत्येक वर्ष एक नया अध्यक्ष सचिव क्लब को मिलता है और वह पूरी मेहनत से उसे सत्र को सफल बनाता है । नई युवा को जोड़ने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि पीढ़ी दर पीढ़ी परिवर्तन होने पर ही परिवार और कार्य आगे बढ़ते हैं। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा चार नई युवा क्लबो की स्थापना की। यूथ सर्विस चेयर रोटेरियन लिथेश्वर शर्मा, इंटरेक्ट चेयरमन विशाल गर्ग व रोटरैट चेयरमैन अमित तायल ने ने रोट्रैकट खुर्जा सिटी,रोट्रैकट क्लब खुर्जा  सिटी शौर्य, इंटरेक्ट क्लब जेडी पब्लिक स्कूल, इंटरेक्ट क्लब भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम का भी परिचय कराया। मंडलाध्यक्ष ने बताया कि युवाओं के लिए मंडल स्तर पर भी योजनाएं समय-समय पर हमारे द्वारा प्रेषित की जा रही है । यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत एनआर पब्लिक स्कूल,ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी चंद सावित्री देवी सरस्वती विद्या मंदिर,भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय,राममूर्ति हारस्वरूप बालिका विद्या मंदिर, जेडी  पब्लिक स्कूल के ऑपरेशन सिंदूर,बेटी बचाओ, हिंदी दिवस पर नई जब आक्रोश होकर के मां दुर्गा का रूप धारण करती है ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्तुति की गई l

रोटरी क्लब एनीस द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति रोटरी के क्रियाकलापों की नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत की गई जिसका संचालन तनुजा चौधरी ने किया। इन 6 विद्यालयों के प्रधानाचार्य व 36 टीचर्स को शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया l 77 युवक युक्तियां को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए युवा सम्मान प्रदान किया गया। रोट्रैक क्लब व इंटरेक्ट क्लब के युवा सदस्यओं को भी सम्मानित किया गया । रोटेरियन तुषार मुल्तानी द्वारा क्लब की पत्रिका स्वर्ण अंजलि का विमोचन कराया गया। क्लब सदस्यों में आकाश जैन राहुल वार्ष्णेय प्रवीण शर्मा संजीव बाटला जगदीश सैनी शशांक बंसल शिखर बंसल तुषार मुल्तानी हिमांशु अग्रवाल प्रवीन मित्तल लितेश्वर शर्मा राजीव गोयल राजा गर्ग विनोद आहूजा अंकित कुमार अनुराग गर्ग निखिल पोद्दार सचिन बंसल अमित माहेश्वरी जितेंद्र अग्रवाल रामेश्वर दयाल सैनी विजय गर्ग रामानुज संजीव गोयल रोहित आहूजा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *