खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमैटी द्वारा हर वर्ष नगर में धूमधाम से रामलीला का आयोजन जंक्शन मार्ग पर कराया जाता है। इस वर्ष भी सोमवार को श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम व लक्ष्मण व भरत व शत्रुघन के जन्मोत्सव के साथ रामलीला के प्रारंभ होने का शुभांरभ कर दिया। सोमवार को चारों भाईयों का जन्मोत्सव का कार्यक्रम श्री गंगा मंदिर में कराया गया। इस दौरान पंडित अनिल शर्मा व वेदप्रकाश शर्मा द्वारा जन्मोत्सव की समस्त विधियां सनातन धर्म के अनुसार हवन पूजन आदि कराकर पूर्ण कराई गईं। जिसको लेकर जहां एक तरफ श्री रामलीला कमैटी के पदाधिकारियों व सदस्यों में हर्ष देखा जा रहा था वहीं दूसरी तरफ जंक्शन मार्ग पर प्रारंभ होने वाली रामलीला महोत्सव को देखने के लिए नगर के ही नहीं वरन दूर क्षेत्र की जनता भी ललायित रहती है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान पुनीत साहनी विक्की महामंत्री सचिव गोविल कोषाध्यक्ष सचिन बंसल जनरल मैनेजर दीपक गर्ग के अलावा विनीत आर्य ललित गुप्ता रजत अग्रवाल के अलावा अनेक पदाधिकारी व सदस्य व नगर की जनता मौजूद रही। वहीं विनीत आर्य ने बताया कि रामलीला महोत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से लाईव व डी लाईव भी दिखाया जा रहा है।
![]()
