– सर्वश्रेष्ठ उपहार ढाई ग्राम सोने की अंगूठी की विजेता बनी ज्ञानेश्वरी देवी
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में नावल्टी रोड स्थित, राज उपवन कथा मंडप में चल रही, भव्य रासलीला के आठवें दिन वृंदावन के श्रीराम शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों ने श्याम सगाई और फूलों की होली का बड़ा ही मनमोहक सुंदर मंचन किया। कथा मंडप में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का भव्य रासलीला में भरपूर आनंद प्राप्त किया। भव्य रासलीला में मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता आदर्श और समाजसेवी रंजना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर राधा कृष्ण भगवान से प्रतीक चिह्न और आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिदिन की भांति मंगल कलश उठाने वाली माता बहिनों को लकी ड्रॉ के द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंगल कलश उठाने वाली सौभाग्यशाली महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ उपहार ढाई ग्राम सोने की अंगूठी ज्ञानेश्वरी देवी नीलकंठ कॉलोनी खुर्जा की निकली । भव्य रासलीला की व्यवस्था में मंडल के सचिव पूरन चंद शर्मा जीसी गुप्ता, विनोद खुराना, नीलू सिंघल, गणेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चारु गुलाठी, राजेश गोविल, गगन अरोरा, राजू रसिक, राजकुमार गुप्ता, संजय तोमर आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
![]()
