खुर्जा। ।भारत पुष्प। शासनादेश के अनुसार तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई। बताया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत राजस्व विभाग की 5 पुलिस विभाग की 4 व विकास विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। परंतु किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। जिसके चलते संबंधित विभागों को शिकायतों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। वहीं किसी भी शिकायत का निस्तारण न होने से फरियादियाओ में निराशा देखी गयी। वहीं इस दौरान तहसील अधिकारियों के अलावा संबंधित विभागों के भी प्रतिनिधि/अधिकारी मौजूद रहे।
![]()
