खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल  ने किया। साथ ही स्वच्छता की शपथ  दिलाते हुए कहा कि स्वयं सेविकाओं को अपने घरों का कचरा सड़क पर ना फेंकने का संकल्प  आपने सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कूड़े दान में रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ड गीता सिंह तथा मनु आर्या ने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़े की थीम स्वच्छोत्सव है । जो कि समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है। डॉ गीता सिंह व मनु आर्या के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में प्लास्टिक वेस्ट चेंबर, लोहे के बेस्ट के चेंबर आदि का निर्माण किया सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर सफाई में हिस्सा लिया तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *