खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी प्रो साहिल ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से बच्चों के टैलेंट आइडेंटिफाइ किया जाएगा । जिन बच्चों में खेलों के प्रति रुचि है उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने छात्रयों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि खेलों से व्यक्तिव का विकास होता है।
![]()
