खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा, खुर्जा के तत्वावधान में ऋषिकेश के महान संत स्वामी चिदानंद जी महाराज का 110 वां जन्म- जयंती कार्यक्रम मंडल के भक्तों ने प्रभु नाम संकीर्तन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया । गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल के जय भगवान अग्रवाल ने किया । मंडल के सचिव  रमेश कुमार बंसल ने बताया कि स्वामी  चिदानंद जी महाराज को संतों की उत्कृष्ट सेवा, दीन- दुखियों की सेवा और शांतिप्रिय व्यक्तित्व के कारण लोग उन्हें लिविंग गोड़ कहते थे । स्वामी जी निष्काम भाव से दीन- दुखियों, कुष्ठ रोगियों की सेवा अपने हाथों से करते थे। वर्ष में एक बार हरिजन सम्मेलन करते और उनके साथ भोजन करते थे। स्वामी जी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में स्वयं आपदा ग्रस्त इलाकों में जाकर तन मन धन से लोगों की सेवा सहायता करते थे। भारत सरकार ने उनके महान कार्यों से प्रभावित होकर एक डाक टिकट जारी किया था। मंडल के सचिव रमेश बंसल ने मंडल के कार्यक्रमों की सूचना देते हुए सभी भक्तों को बताया कि मंडल का 39 वां वार्षिक उत्सव 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक संपन्न होगा। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह ने कहा स्वामी जी सत्य ,प्रेम, दया और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति थे, उनके बताए रास्ते पर चलकर हम मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं।  कार्यक्रम के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल कटपीस वालों ने स्वामी जी महाराज के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ,स्वामी चिदानंद जी महाराज को एक दुर्लभ संत बताया और कहा महान संत भगवान की बड़ी कृपा से मिलते हैं। मंडल के जय भगवान अग्रवाल, सत्य प्रकाश कश्यप, सौरभ बंसल, के 0के0बंसल ,नागेंद्र कुमार, नीलिमा बंसल,  ललिता अग्रवाल, रानी पचौरी ने प्रभु नाम संकीर्तन कराकर, कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में राजेश पचौरी,  रजत अग्रवाल,  सुभाष चंद्र ,कौशल शर्मा, अजय कौशल ,अरुण बंसल ,अवनेश बंसल, ऋषभ अग्रवाल, राजेंद्र कुमार एडवोकेट ,वीरेश मिश्रा, प्रियदर्शन भारद्वाज, डॉक्टर बकुल तायल ,जगदीश चंद्र, डॉक्टर आरसी वर्मा, शिवम , राजबाला, रानी पचौरी, शशि अग्रवाल ,ललिता अग्रवाल, मंजू शर्मा , मंजू अग्रवाल आदि भक्तों ने प्रभु नाम संकीर्तन में भाग लिया और कार्यक्रम में पधारे सभी स्त्री – पुरुष भक्तों ने स्वामी चिदानंद जी महाराज के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *