सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सिकंदराबाद देहात के गांव हसनपुर जागीर में मे जब पूरा परिवार सो रहा तभी चोरों ने जितेंद्र शर्मा के घर में घुसकर संदूक व आलमारी के तालो को चटका कर लाखों के सोने चांदी के आभूषण लेकर नो दो ग्यारह हो गये। इस चोरी की वारदात की खबर जब सुबह परिजन जागे तब पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयी और हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना 112 पर देने पर स्थानिय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी ओर जांच पड़ताल में जुट गई और उसके बाद शाम 3 बजे के लगभग फोरेंसिक टीम भी मोके पर पहुंच गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी है। पीड़ीत परिजन के मुखिया जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की चोरो ने हमारे घर में घुसकर संदूक व आलमारी के ताले तोड़कर लगभग 25-30 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये और बताया की हमारे यहा के रात के चोकीदारों (कुत्ते) को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया ताकी वो भोंक ना सके इस चोरी की सूचना पर स्थानिय पुलिस व फोरेंसिक टीम आ गई और जांच पड़ताल में जुट गयी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *