खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की आईआईसी सेल व नमस्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार डायरेक्टर इन स्पेस, विशिष्ट अतिथि सौम्य नमस्कार फाउंडेशन रामेश्वर तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्कज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में आईआईसी सेल के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य छात्राओं को इसरो की उपलब्धियां तथा अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम की जानकारी देना है । मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार ने बताया कि अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां देश की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता का प्रतीक हैं इसरो के नेतृत्व में भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रक्षेपण क्षेत्र में वैश्विक मानकों को चुनौती दी है और अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। इस अवसर इसरो अभियान विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने समस्त छात्राओं व स्वयं सेविकाओं को स्वच्छ भारत मिशन की कार्य योजना तथा उपलब्धियां से परिचित कराया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *