खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार रात्रि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी द्वारा श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के रामलीला कमेटी शिविर का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया और इसके उपरांत इस अवसर पर पूजा अर्चना करके सभी ने प्रभु का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान सभी सदस्यो को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि जिलेभर में सबसे पहले देश के आजाद होने के बाद वर्ष 1949 में खुर्जा में रामलीला समिति का गठन किया गया था और यहीं से सबसे पहले मंच के माध्यम से रामलीला की शुरूआत हुई थी। पुराने समय में जिलेभर के लोग रामलीला देखने के लिए खुर्जा आते थे। तभी से यहां पर मंच के माध्यम से रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला की प्रत्येक कड़ी को विधि-विधान के साथ पूरा किया जाता है। अधिकांश स्थानों पर स्टेज लीला से ही रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होता है, जबकि यहां पर पात्रों को चुना जाता है और छोटी होली स्थित मंदिर से श्रीराम के जन्म के साथ रामलीला की शुरूआत होती है। वहीं रामलीला मैदान में बने चित्रकूट पर पात्र विधि-विधान के साथ मंचन करते हैं। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष (प्रधान) पुनीत साहनी, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री सचित गोविल, विशाल वाधवा, विनीत आर्य, रजत अग्रवाल, सुधांशु दत्त शर्मा, आशीष गोयल राजीव वार्ष्णेय, हैप्पी वर्मा राजीव वर्मा, हरजीत सिंह टीटू, डीसी गुप्ता, वासुदेव शर्मा, नवीन राजपूत, राम दिवाकर, शेखर वर्मा, महेश पोद्दार, प्रेम प्रकाश अरोरा, नवीन माहौर, भारत भूषण शर्मा, सतीश चंद शर्मा, महेश चौधरी, विनोद पहलवान, सुनील सोलंकी, दीपक अग्रवाल डब्बू, शुभम गुप्ता, ललित गुप्ता के अलावा प्रशासन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
![]()
