जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। कस्बे के रामलीला मैदान में खुर्जा जेवर रोड पर श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम को अनोखे अंदाज में बनाने के लिए शुक्रवार को शिवमन्दिर से पूजन के साथ पंडित रुदत्त शर्मा ने फीता काटकर श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता को 14 वर्ष के वनवास पर नगर भ्रमण कर रामलीला के मंचन को प्रारंभ किया। रामलीला कमेटी के नए सदस्यों ने रामलीला मंचन के लिए अनोखी विशेष तैयारी की हैं। राम वनवास यात्रा शिवमंदिर से शुरू होकर अतर सिंह मार्ग, मैन मार्किट,बस अड्डा होते हुए रामलीला मैदान पर समापन हुआ। मार्किट में लोगो ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम को वनवास जाने से रोकने का आग्रह किया। इस बार दर्शकों के लिए रामलीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *