ज़हांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान में मिशन नारी शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को पब्लिक इण्टर कॉलेज में 12 की छात्रा कु अंशी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या पद पर आसीन करसमस्त प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई। कु अंशी ने भी अपनी जिम्मेदारी का भली भांति पालन किया। अपनी जिम्मेदारी से विद्यालय की समस्त शिक्षकाओं और छात्राओं के साथ बैठक का आयोजन कर शक्ति मंच का गठन किया गया। छात्राओं में सर्वसमिति से कु प्रियांशी को अध्यक्ष और कु छवि को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही छात्राओं के प्रत्येक वर्ग से एक एक सदस्य मनोनीत किए गए। बैठक में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कहा नवरात्रि पर्व शक्ति का पर्व है इस अवसर पर अभियान के तहत योजना तैयार की गई है इसका अनुपालन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में मदन गोपाल शर्मा, सीमा अत्री, नेहा शर्मा, सीमा चौधरी, पूजा शर्मा, पारुल शर्मा, कविता शर्मा और समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *