बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी श्रुति ने निर्देर्शित करते हुए कहा कि उद्यमियों की प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी कार्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराए जाने है उनकी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। औधोगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बारिश के पानी हेतु नालों की सफाई भी कराई जाए, जिससे जल जमाव की कोई समस्या न हो। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित उद्यमी से वार्ता कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों का संबंधित विभागों के द्वारा निस्तारण करने के निर्देश संबंधित को दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने एकल विंडो सिस्टम/निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त विभिन्न प्रकार के उद्योग सम्बंधी कार्यों को समयावधि पूर्व ही निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में यूपीसीडा के अधिकारी द्वारा बताया गया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक पार्किंग व वेंडिंग जोन में दोनों साइड में 100 दुकानों का निर्माण कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
