सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिशन शक्ति-05 योजना चलायी हुई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओ व कोलिज की छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन प्रोत्साहित करने की प्रेरणा दी जा रही है। उसी क्रम में शनिवार को सिकंदराबाद देहात के गांव सलेमपुर कायस्थ में संचालित कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओ को डीएम श्रुति शर्मा व कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने मिशन शक्ति 05 के अंतर्गत नारी शशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया की नारी शक्ति को हमारी सरकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन दे रही है।

डीएम के सम्मुख कस्तूरबा गांधी की छात्राओ नें नारी शक्ति से संबंधित कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी। उसके बाद महिला थाना सबइंस्पेक्टर शीबा ने छात्राओं को मिशन शक्ति 05 के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनको थाने के कार्यकलापों के बारे मे विस्तृत तरीके से समझाया और उनसे जानकारी भी जुटाई। इस मौके पर जिले की मुखिया श्रुति शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम दीपक पाल, नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही, महिला थाना सबइंस्पेक्टर शीबा व रजंना के अलावा कस्तूरबा गांधी स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया मय स्टाफ के मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *