खुर्जा। ।भारत पुष्प। गांव धरपा में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का धूमधा से समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष एवं किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव गौरव तोमर द्वारा कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण महाराज को राधा कृष्ण की प्रतिमा एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी मंडली के सदस्यों को भी इसी प्रकार सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव तोमर ने कहा है कि सभी हिंदुओं को श्रीमद् भागवत कथा रामायण और महापुराण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाना चाहिए।

उन्होंने गौ सेवा करने और हिंदुओं को एकजुट रहने का भी आवाहन करते हुआ कहा कि हमें अपने बच्चों को रामायण और हिंदू संस्कृति से जोडना चाहिए क्योंकि जब तक बच्चे अपने संस्कृति से नहीं जुड़ेंगे तब तक हिंदी देश हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। इस दौरान बलवीर सिंह तोमर ललित कुमार तोमर कुलदीप तोमर योगेश चौहान गजेपाल सिंह विनोद तोमर शशि शर्मा विजेंद्र प्रधान अभय भारद्वाज हितेश तोमर विष्णु जादौन हनी जंगल हप्पू तोमर राहुल तोमर सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *