खुर्जा। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे व सीओ पूर्णिमा सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल के साथ मिलकर जिला कारागर बुलंदशहर में महिला बंदियों को करवाचौथ मनाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ० बबीता चौहान द्वारा जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। उसी के तहत महिला बंदियों को करवाचौथ की सामग्री बांटी गई है ताकि वह अपने पतियों की उपस्थिति में करवाचौथ का त्यौहार मना सके।
![]()
