बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। डीआईजी होमगार्डस संजीव शुक्ल पश्चिमी जोन, आगरा द्वारा जिला कमाण्डेंट कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस लाईन बुलन्दशहर के यातायात कन्ट्रोल रूम में जाकर होमगार्डस की डियूटी / उपस्थिति की जानकारी ली गयी। यातायात प्रभारी द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जनपद के विभिन्न चौराहो / डियूटी स्थलों पर उपस्थित जवानों को दिखाया गया। डीआईजी द्वारा यू0पी0-112 के कन्ट्रोलरूम में जाकर पीआरवी की लोकेशन /डियूटी को चैक किया गया। यू0पी0-112 के कन्ट्रोलरूम के प्रभारी अधिकारी रण सिंह द्वारा रूट चार्ट की प्रक्रिया तथा डियूटीरत जवानों के बारे मे जानकारी दी गयी। डीआईजी संजीव शुक्ल द्वारा जनपद के होमगार्डस विभाग के सभी अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन स्थित सभागार में बैठक की गयी जहां अधिकारियों को उत्कृष्ट टर्नआउट के साथ उच्च कोटि की डियूटी सम्पादित करने, पुलिस/जनता के साथ समन्वयपूर्वक एवं आमजन मानस के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार, आदि के निर्देश दिये गये है। जीयो टैगिंग के माध्यम से जवानों से अपने डियूटी स्थल की फोटो प्राप्त करने एवं अन्य तकनीक आधारित डियूटी चैकिंग से प्रभावी प्रवेक्षण किये जाने के निर्देश दिये। समस्त होमगार्डस एवं अधिकारियों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला कमाण्डेंट होमगार्डस अतुल सिह, जिला कमाण्डेंट के सहायक अमर सिंह व विभाग के अन्य पदाधिकरी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *