सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज एक ऐसा समाज है जो की अपने धर्म के अलावा सभी धर्मो का मान सम्मान करता है और सेवा करने जैसै- लंगर लगाकर खाना खिलाना और उसके बाद झूठे बरतन साफ करना, जूते-चप्पल साफ कर सही स्थान पर रखना व गुरुद्वारा साहिब में जन बच्चा व महिलाएं जाकर झाड़ू पहचान लगाना ओर उसके बाद नियमानुसार गुरुद्वारा साहिब नें बैठकर अपने गुरु के बताये रास्ते पर चलकर सबद पाठ करना और इसके अलावा महत्वपूर्ण बात सनातन धर्म बचाने व  मुगलों द्वारा अवैध धर्मांतरण रोकने लिए अपनी व अपने बच्चों की जान की बाजी लगाकर सनातन धर्म को बचाने की सेवा करने वाला सिक्ख समाज ही है। इस समाज के काफी गुरु अवतार के रुप में अवतरित हो चुके है। गुरूवार को सिक्ख समाज के चौथे गुरु श्री रामदास महाराज की जन्मोत्सव पूरे भारत देश में मनाया गया। नगर के मुहल्ला कायस्थबाड़ा में नवनिर्मित सिक्ख समाज के गुरुद्वारा साहिब में सिक्ख समाज के चौथे गुरु श्री रामदास जी महाराज का जन्मोत्सव बडे धूमधाम से भजन-कीर्तन कर मनाया गया ओर ग्रंथी साहिब ने गुरुग्रंथ साहिब से सबद पाठ का रसास्वादन कराया ओर अरदास कर हुक्मनामा पढ़कर प्रसाद का भोग लगाकर व लंगर लगाकर प्रसाद वितरण किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *