–यात्रा की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री खाटू श्याम सरकार के जन्मोत्सव के मंगल उपलक्ष्य पर होने वाली भव्य दिव्य चतुर्थ निशान शोभा यात्रा की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ “श्याम नाम संकीर्तन” एवं प्रभु स्मरण से किया गया। मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्याम प्रेमियों ने एकजुट होकर यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं भक्तिमय रूप देने के संकल्प के साथ अपनी सेवा भावना व्यक्त की। बैठक में यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, निशान व्यवस्था, सेवा दल की नियुक्ति, सजावट, स्वागत एवं जल व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में यह भावना व्यक्त की कि “श्याम नाम के प्रचार और भक्ति का यह अवसर केवल आयोजन नहीं, अपितु समर्पण का पर्व है।”मंडल ने सभी श्याम भक्तों से आव्हान किया कि वे आगामी चतुर्थ निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और बाबा श्याम के नाम को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी आस्था और श्रम का समर्पण करें। बैठक  में पंडित ओमप्रकाश शास्त्री हैप्पी वर्मा पंडित हरीश गौड़ संरक्षक निशांत गर्ग निक्की संयोजक प्रवीन भाटी एड० ब्रूनो भूषण एड० अध्यक्ष पवन भार्गव महासचिव यश कश्यप सचिव तरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के अलावा पदाधिकारी व अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *