–वीडीयो हो रहा जमकर वायरल
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प। नगर के जीटी रोड पर एक महिला को दिनदहाड़े सरेआम चाकू से हमला कर एक युवक द्वारा बुरी तरह लहुलुहान कर दिया गया। जिसका वीडीयो जमकर वायरल हो रहा हे। हालांकि भारत पुष् वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडीयो के अनुसार इस वारदात को देखकर जमा हुई भीड़ ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया जिसमें आरोपी भी लहुलुहान हो गया और भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मड़ावरा निवासी आरोपी नें अपनी बहन पर अवैध संबंध होने के आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी बहन ने एक वर्ष पहले शादी की थी और उसके बाद किसी ओर से अवैध संबंध बना लिये थे इसी बात से नाराज होकर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ीता को सीएचसी में ईलाज हेतू भर्ती कराया मगर डाक्टरों ने पीड़ीता की हालत नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गयी।
![]()
