खुर्जा। ।भारत पुष्प। आयुक्त खाद्य सरुक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश के चलते जिलाधिकारी के निर्देशानुसार त्यौहारों के पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। खुर्जा देहात के ग्राम-डावर में नकली / सिंथेटिक दूध, मावा, पनीर बनाने की सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड ।। द्वारा विशेष जॉच दल का गठन कर ग्राम डॉबर स्थित अम्बे डेयरी (सन्दीप कुमार गौड) की निर्माणशाला पर छापेमारी कर मौके पर मानक के अनुरूप न होने के संदेह के आधार पर दूध, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, के कुल-03 नमूनें संग्रहित किये गये। दूध, रिफाइण्ड व स्किम्ड मिल्क पाउडर का रख-रखाव अस्वास्थयकर एवं अस्वच्छकर अवस्था में भण्डारित होने के कारण शेष बचे हुए लगभग 12 कुन्टल पनीर, 75 किग्रा0 रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल एवं 10 किग्रा0 स्किम्ड मिल्क पाउडर को नष्ट कराये गये। जिसकी की अनुमानित मूल्य लगभग रू0-165000/- है। इसके अतिरिक्त मै० श्री गणेश डेरी मिल्क प्रोडक्ट् (अवनेश शर्मा) के प्रतिष्ठान में से 2 दूध, 2 घी, पनीर, क्रीम के कुल-06 नमूनें संग्रहित किये गये। दूध, घी, मिश्रित दूध, व क्रीम का रख-रखाव अस्वास्थयकर एवं अस्वच्छकर अवस्था में भण्डारित होने के कारण शेष बचे हुए लगभग 125 किग्राम० पनीर पनीर नष्ट करया गया। जिसकी अनुामनित मूल्य रू0-28000/ है, एवं 80 किग्रा० घी को सीज किया गया। जिसकी अनुमानित मूल्य रू0-48000/- है। एकत्रित समस्त 09 नमूनों को जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला हेतु प्रेषित किया गया। बताया गया कि उक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। सचल दल में विनीत कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य), नायब तहसीलदार स्याना/खुर्जा व पुलिस बल एवं मुख्य / खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अनिल कुमार कौशल, पंकज वर्मा, मुनेन्द्र सिंह राना, सुनील कुमार सिंह, सनजीत कुमार मौजूद रहे।
![]()
