बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार मनीषा अहलावत द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास संबंधी कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जय प्रकाश यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना, इत्यादि योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। जनपद में चाइल्ड लाइन द्वारा बाल विवाह रुकवाकर काउंसिलिंग कराई जाती है, और अनाथ बच्चों का पुनर्वास कराया जाता है। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं, कन्या जन्मोत्सव के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाई जा रही, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर पर कानूनी आवासीय कॉउंसलिंग एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनपद मे कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से बचाव हेतु परिवाद समिति द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में सदस्या ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो पर संतोष व्यक्त कर भविष्य मे और बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग, कौशल विकास एवं एनआरएलएम विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान सदस्या द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं के लिए निर्देश दिए गए कि विभागों द्वारा ये प्रयास किए जाएं कि कोई भी पात्र महिला और बच्चे शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित ना रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत सदस्या द्वारा महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 10 महिलाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए, सदस्या द्वारा महिलाओं की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभागों को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात वन स्टॉप का स्थलीय निरीक्षण कर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सेवाओं हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर, महिला प्रकोष्ठ, महिला थाना एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
![]()
