बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को दीपावली के पर्व पर निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर वितरित किये जाने के अन्तर्गत जनपद के कुल 385106 उपभोक्ता रहे। इस संबंध में बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कुल 385106 उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दीपावली के पर्व पर प्रथम चरण में एक निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर/रिफिल वितरित किया जा रहा है। पहले जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण हो चुका है,उन्हें यह लाभ प्राथमिकता पर दिया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण नहीं करा पाया है तो रिफिल बुकिंग के समय ही सम्बन्धित गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण उक्त योजना का लाभ ले सकता है। उपभोक्ता सर्वप्रथम अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके तीन से चार दिन के उपरान्त इस योजनान्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल विपणन कम्पनी द्वारा अंतरित की जाएगी। योजना के संचालन हेतु ऑयल कंपनियों से समन्वय स्थापित किये जाने, उपभोक्ताओं को उनके आधार बैंक से लिंक किये जाने हेतु बैंकों से समन्वय स्थापित किये जाने तथा लाभार्थियों को इस योजनान्तर्गत सिलेण्डर रिफिल एवं सब्सिडी की धनराशि प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान एवं मानिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसमें सदस्य के रूप में मुख्य विकास अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी,वरिष्ठ निरीक्षक,विधिक माप विज्ञान,आयल कम्पनियों के जनपदीय समन्वयक,समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं लीड बैंक मैनेजर नामित हैं। योजना के संचालन के सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बुद्धवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में निःशुल्क सिलेण्डर से सम्बन्धित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार, जनपद बुलन्दशहर में उज्जवला योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों के समक्ष कराया गया। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, दीप्ति मित्तल अध्यक्षनगर पालिका परिषद, बुलन्दशहर, अपरजिलाधिकारी (वित्त), एवं जिला पूर्ति अधिकारी, सहित कनकना भट्टायार्च तथा जनपद के समस्त गैस वितरक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत उज्जवला लाभार्थियों को दीपावली के पर्व पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में निःशुल्क सिलेण्डर का लाभ दिये जाने हेतु उपस्थित 150-200 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों को उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रतिकात्मक सब्सिडी के चैक प्रदान किये गये।
![]()
