बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिले के थाना नरसैना के गांव नित्यानंदपुरी नंगली का 18 माह का मासूम माधव संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। सूचना पर स्थानिय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और मासूम के शव को बरामद कर लिया गया। मृतक के परिजन राजकुमार व सचिन ने बताया की 14 अक्टूबर शाम 5 बजे के लगभग माधव घर के बाहर खेल रहा था। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वह गायब हो गया काफी तलाश करने के बाद नही मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।
स्थानीय पुलिस मोके ने जांच पड़ताल शुरु कर शक के आधार पर मृतक माधव के पड़ोसी के घर की जांच पड़ताल की तो उपर बने कमरे मे रखे संदूक को शक के आधार पर खोलकर देखा गया तो मृतक माधव का शव रजाई के नीचे दबाकर रखा था। पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
![]()
