सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत सरकार द्वारा कानूनी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है और जिसकी जानकारी आमजन को नही हो पा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है की भारत के नये कानून की जानकारी प्रत्येक शख्स को होनी चाहिए इसलिए पुलिसकर्मी स्कूल कोलिजों में जाकर बच्चो को नये कानून की विस्तृत जानकारी देने में जुटे है।

उसी क्रम में शुक्रवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज व स्वामी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही व सबइंस्पेक्टर शीबा ने छात्र-छात्राओं को भारत के नये कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की अब नयी धाराओं के तहत ही अपराधियों पर कार्यवाही की जायेगी इन नये कानून की जानकारी सभी को होना चाहिए।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *