बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र मे चोला चोराहे से क्षमा शर्मा के हत्यारोपी शकील को गिरफ्तार कर वलीपुरा नहर पर आरोपी शकील संग हुई मुठभेड में शातिर बदमाश शकील अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा नें बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के आदेशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कायम करने को लेकर अपराध रोको अभियान चला रखा है उसी के अंतर्गत अपराधियों की धरपकड़ व मुठभेड कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में रात को चोला पुलिस जब चोला चोराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध आता दिखाई दिया तो उसको हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम शकील पुत्र अशरफ पीर वाली गली मामन चोकी बुलंदशहर बताया तो पुलिस सतर्कता बरतते हुए और जानकारी जुटाई तो वह बदमाश क्षमा शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा गांव नैथला का हत्यारोपी निकला तो इसको पुलिस टीम द्वारा हिरासत मे लेकर आलाकत्ल बरामद करने को वलीपुरा नहर पर ले गयी तो इस बदमाश ने वहां पर एक तमंचा भी छुपाकर रखा था मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमे एक कांस्टेबल अंकुर के बाजू मे लगने से घायल हो गया तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो बदमाश शकिल के पैर में पुलिस की गोली लगने से शकील लंगड़ा हो गया और उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 1 खोका कारतूस, एक चाकू और कुछ कपड़े बरामद किए गए है। ओर बताया की इस बदमाश की क्षमा शर्मा से पूर्व से ही मुलाकात थी किसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया और 27/11/25 को मृतका को वलीपुरा नहर पर ले जाकर उसका गला रेतकर हत्या करके वही छोड़कर फरार हो गया गया था जिसके प्रति चोला थाना पर मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। जिसको आज मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। ओर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा। फिलहाल आरोपी को ईलाज हेतू अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड मे चोला थाना इंचार्ज बलराम सिंह, उपनिरीक्षक संदीप सरोज, किशनपाल सिंह, का0 अंकुर व सुनील कुमार मौजूद रहे।
![]()
