–भ्रष्टाचार के लगाये गंभीर आरोप

 सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा।  जब से नगर पालिका सिकंदराबाद में नगर निकाय चुनाव हुआ है और पुराने सत्ताधारियों व ठेकेदारों मे बदलाव हुआ है तभी से पालिका पर लगातार आरोपो की झडी लगी हुई है और पालिका को लगातार शक के घेरे में खड़ा किया जाता रहा है। उसी प्रकार के आरोपों का मामला पुनः सामने आया है। नगर पालिका सिकंदराबाद पर शिकायतकर्ता गौतम देव शर्मा नें गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की पालिका मे लगातार चोरी के मामले होते रहे है। जिसकी शिकायत लगातार नगर पालिका ई0ओ से लेकर आला अधिकारीयों तक करने के बाबजूद आजतक कोई कार्यवाही नही की गयी ओर ना ही समय से एफ0आई0आर दर्ज करायी गयी जिससे यह प्रतीत होता है ओर सच्चाई भी उजागर होती नजर आ रही की यह सबकुछ नगर पालिका कर्मीयों की मिलीभगत यानी सांठगांठ से हो रहा है। जो भ्रष्टाचार को मजबूती दे रहा है जैसे की नगर पालिका का  टैक्टर संदिग्ध परिस्थिति में चोरी हो जाना और बोर्ड बैठक मे सभासदों द्वारा हंगामा करने के बाद एफ0आई0आर बहुत दिनों बाद कराना ओर उसके बाद कोई कार्रवाई करने व  कराने मे कोई दिलचस्पी ना लेना घोर शक पैदा करता है ओर इसके अलावा 4-5 माह पहले 799  हेंड़पंप ग्लास सिलेंडरों का चोरी हो जाना एक बहुत बडी बात है जिसमे 4-5 टन वजन , कीमत लगभग 20 लाख रुपए की चोरी हो जाना और पालिका के किसी भी कर्मचारी को भनक नही लगना  ओर उस पर एफ0आई0आर देरी से दर्ज कराना व कार्यवाही ना कराने में  कोई दिलचस्पी व जिम्मेदारी नही लेना नगर पालिका को शक के घेरे में खड़ा करता है ओर यह दर्शाता है की यह चोरी नही बल्कि पालिका कर्मचारीयों  की मिलीभगत व सांठगांठ से यह सबकुछ हुआ है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। ओर बताया की नगर पालिका परिसर पड़ा कबाड़ धीर-धीरे चोरी कर बेच देना जो सरकारी नुकसान किया जा रहा है यह सबकुछ किसकी शह पर किया जा रहा है। यह शक और ज्यादा गहराता जा रहा है इसकी जांच पड़ताल जांच ऐंजेसी द्वारा करायी जानी चाहिए जैसै सी0बी0आई आदि। इसी बाबत जब हमारे संवाददाता ने नगर पालिका ई0ओ शिवराज सिंह से वार्ता करनी चाही तो साहब ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा की यह मामला मेरे आने से पूर्व का है और इसके बारे मे मुझे कोई जानकारी नही है (जबकी गौतम देव का कहना है की जब कोई अधिकारी चार्ज लेता तो उसमे सभी स्टाक का ब्योरा खुला होता है )और साहब ने जे0ई साहिबा से बताने को कहा तभी जे0ई साहिबा ने ई0ओ की मोजूदगी में बताया की यह चोरी का मामला मेरे संज्ञान में नही है क्योकी यह मामला मेरे से पहले का है फिर भी इस मामले का जांच अधिकारी मेरे को ही नियुक्त किया गया था इसलिए हमने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए विस्तृत जानकारी करने व कराने के बाद एफ0आई0आर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत पत्र नगर कोतवाल को दिया है उन्होने 2 दिन में एफ0आई0आर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। इसी बाबत नगर चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने मौखिक रूप से बताया की इस चोरी के मामले की जानकारी मेरे संज्ञान मे नही है अगर चोरी का मामला हुआ है तो चोरो के प्रति कानूनी कार्रवाई अवश्य करायी जायेगी किसी को बख्शा नही जायेगा। उपरोक्त मामले को लेकर अब देखना होगा की ये दोंनो चोरी  कब ओर कितने दिनों में खुलासा होती है और आरोपी पर क्या कार्यवाही पालिका करती व कराती है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *