खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में हिन्दी अध्ययन व शोध परिषद् द्वारा आयोजित एस आर एफ अनुमोदन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सेमिनार का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ प्रो बीना शर्मा,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, शोध परिषद प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने  वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोध परिषद प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि आज शोधार्थी योगेश सिंह  के जूनियर रिसर्च फेलोशिप से सीनियर रिसर्च फेलोशिप के अनुमोदन हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। शोधार्थी योगेश ने “ममता कालिया की कथा साहित्य में आधुनिकता बोध ”   विषय पर सेमिनार प्रस्तुत करते हुए अपने शोध कार्य के प्रथम व द्वितीय अध्याय का शोध सार प्रस्तुत किया  । शोधार्थी ने बताया कि ममता कालिया ने जीवन की जटिलताओं को अपने उपन्यासों मे दर्शाया है ।विषय विशेषज्ञ प्रो बीना शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ममता कालिया समकालीन महिला कथा लेखिकाओं में सर्वोपरि है । उनके लेखन में नारी विमर्श व मध्यवर्ती जीवन की यथार्थता के दर्शन होते हैं। उन्होंने शोधार्थियो से कहा कि शोध कार्य में मौलिकता और नवीनता और आगे आने वाली पीढ़ी को विरासत के रूप में देना यही शोधार्थी का सच्चा कर्म और साहित्यिक सेवा है   । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने शोधार्थी योगेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  साहित्य को परखना, उसकी विशेषताओं को समझना व उसकी रक्षा करना प्रत्येक   शोधार्थी का कर्तव्य है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *