सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जैन इंटर कॉलेज के छात्रों को सेवायोजन अधिकारीयों ने रोजगार के प्रति जागरूक किया। साथ ही रोजगार फार्म भरने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कोलिज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सोलंकी ने बताया कि विद्यालय में सेवायोजन कार्यालय बुलंदशहर से प्रदीप कुमार यादव एवं तन्मय गर्ग द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसरों के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर प्रदीप यादव द्वारा बताया गया की सरकार के पोर्टल sevayojan.com पर छात्र-छात्राओं का पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है और वह अपना पंजीकरण अपने फोन के माध्यम से भी कर सकते हैं। प्रदेश में आउटसोर्सिंग के माध्यम से जितनी भी नियुक्तियां की जा रही हैं वे सब सेवायोजन पोर्टल के द्वारा ही की जा रही हैं। इसी प्रकार निजी क्षेत्र के लिए संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। संगम पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन निशुल्क है एवं उस पर भी अभ्यर्थी स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जो अभ्यर्थी संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं उन्हें रोजगार मेला लगाकर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं ओर बताया की आने वाली  22.12.2025 को वॉल्सन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन गुलावठी रोड सिकंदराबाद में रोजगार मेला लगना प्रस्तावित है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सोलंकी, शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थितरहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *