बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सर्दी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से देर रात्रि जिलाधिकारी श्रुति ने स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मलका पार्क में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। बसेरे में रुके हुए लोगों से भी वार्ता करते हुए आवश्यक जानकारी ली। सर्दी से बचाव के लिए हीटर भी लगाया गया है। रैन बसेरे में नियमित साफ सफाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में बुलंदशहर नगर पालिका द्वारा भूतेश्वर मंदिर के समीप बनाए गए 100 व्यक्तियों के लिए निर्मित आश्रय गृह (शेल्टर होम) का निरीक्षण किया। रजिस्टर का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के समय आश्रय गृह में ठहरे हुए लोगों से रुकने का कारण एवं उनके गंतव्य एवं रैन बसेरे में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं के बारे में सभी लोगों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। ईओ को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति खुले में नहीं सोने पाए इसके लिए रात्रि में भ्रमण कराकर खुले में सोने वाले लोगों को रैन बसेरे में भिजवाया जाए। नगर के मुख्य स्थलों पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करें। जिलाधिकारी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार सदर मनोज कुमार, ईओ नगर पालिका अश्विनी कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
