खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के बगराई ओवर ब्रिज के पास हाईवे एनएच 34 पर तब अफरा तफरी मच गयी जब गाजियाबाद से बनारस जा रहे प्लास्टिक के दरवाजों से भरे ट्रक में आग लग गयी। इस घटना को देख स्थानिय लोगों ने स्थानिय पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ीयों को सूचित किया गया सूचना पर स्थानिय पुलिस व दमकल विभाग टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी और आग बुझाने में जुट गयी।
एफएसओ प्रमोद कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की एक ट्रक में आग लग गई है तभी हमारी दमकल विभाग टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी और आग बुझाने में जुट गयी है आग पर काबू पा लिया गया किसी प्रकार की कोई जनहानी नही हुई है और आग लगने के कारणों के बारे अभी कुछ कहना मुश्किल है इसकी जांच पड़ताल करायी जायेगी।
![]()
