खुर्जा। |भारत पुष्प| नगर के होम फिल्म प्रोडक्शन, इको फिल्म प्रोडक्शन द्वारा विभिन्न शहरों से आए 150 कलाकारों को ‘खुर्जा रील एंड रियल अवॉर्ड शो’ के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका व भाजपा नेता रंजना सिंह गौतम तथा ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कलाकारों को शील्ड और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्लेबैक सिंगर वसीम सिद्दीकी की मनमोहक प्रस्तुति से सभी कलाकार झूम उठे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता राम दिवाकर, अभिषेक गोस्वामी सभासद, नरेंद्र कुमार गोस्वामी, राहुल सिंह, राजीव रावत, मधु कुमार सिंह राणा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, वैभव जैन, रामवीर चौधरी, सोनी खान, पूनम कुमारी, कुलदीप सरधना, अक्षय धामा, वसीम सिद्दीकी, दिनेश वर्मा, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), नीरज सैनी, शीतल रानी, सचिन सिसोदिया, नितिन सिसोदिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *