–सभा के दौरान दर्जन भर से अधिक व्यापारियों ने थामा व्यापारी सुरक्षा फोरम का हाथ

खुर्जा। ।भारत पुष्प। व्यापारी सुरक्षा फोरम वर्तमान में व्यापारियों की परेशानियों में व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है। साथ ही व्यापारियों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझते हुए उनके हर दुख दर्द में साथ निभा रहा है। इसे देख आज अनेक व्यापारी इस फोरम से जुडने के लिए तैयार बैठे हैं। इसी को लेकर रविवार की देर सांय विराज रेस्टोरेंट में व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहलवान जिलाध्यक्ष राहुल राठी महामंत्री अविनाश तायल जिला कोषाध्यक्ष अनिल बंसल संरक्षक दिनेश जिंदल के अलावा नगर महामंत्री सोनू पंडित मौजूद रहे। सभा के दौरान विनोद पहलवान राठी राठी व अविनाश तायल द्वारा दर्जन भर से अधिक व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा फोरम में शामिल किया गया। इस दौरान अविनाश तायल ने बताया कि व्यापारी अमित अग्रवाल मोनू जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गर्ग जिला मंत्री दुष्यन्त जैन एडवोकेट जिला कर विधिक अधिकारी निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट जिला सह विधिक अधिकारी एवं शिवम अग्रवाल को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों को भी जल्द दायित्व सौंपा जायेगा। विनोद पहलवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह किसी भी सूरत में व्यापारी का उत्पीडन नहीं होने देंगे। जिलाध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम हर समय व्यापारियों के सुख दुख में उनके साथ खडा है। किसी भी व्यापारी को किसी भी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में नवीन गर्ग गजेंद्र बंसल ऋषि गुप्ता निरेश सिंह रवि गुप्ता राजेश गुप्ता अनुज बंसल अंशुल गुप्ता संजय अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *