सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प। धर्म रक्षा हेतु सिख पंथ के दशम गुरु गोबिन्द सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान की शौर्य गाथा देखकर सैकड़ों स्कूली बच्चे और शिक्षक बेहद भावुक हो गए। सभी ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम के माध्यम से गुरुपुत्रों की शहादत को नमन किया। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा जिले भर में चल रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर एसडीएम कॉलोनी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुग़लों के अत्याचारी शासन के दौरान खालसा पंथ के संघर्ष और और बलिदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि क्रूर औरंगज़ेब और उसके सिपहसालारों ने हिन्दू और सिख जनता पर धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने के लिए हैवानियत की भी हदें पार कर बेहद निर्दयतापूर्वक अत्याचार किए, लेकिन चारों साहिबजादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह सहित असंख्य योद्धाओं ने वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ते हुए धर्म की रक्षा में अपनी जान गँवा दी पर सनातन धर्म नहीं छोड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गुरुद्वारा कायस्थवाड़ा सिकन्दराबाद कमेटी के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह रिक्की ने भी बच्चों को बहादुरी के साथ धर्म रक्षा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संस्था की ओर से बड़ी एलईडी स्क्रीन और साउण्ड सिस्टम लगाकर स्कूल के सैकड़ों बच्चों को एनिमेशन फ़िल्म चार साहिबज़ादे का विशेष प्रसारण किया गया। जिसे देखकर कई महिला शिक्षक और छात्र छात्राएं बहुत भावुक भी हो गए। कार्यक्रम उपरांत सभी बच्चों को गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान वर्ष की पुस्तक भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष व अध्यक्षता प्रबन्धक नितिन गर्ग एडवोकेट ने की। राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से अध्यक्ष हेमन्त सिंग ने वरिष्ठ भाजपा नेता पिंकी बोहरा, गुरद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह, विद्यालय प्रबंधक नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला, प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष एवं विवेकानन्द सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य एकता माहेश्वरी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, नगर गौसेवा प्रमुख अरुण राजपूत, नगर संयोजक सिकंदराबाद मोहन सैनी, प्रशान्त शर्मा, संजीव कुमार, दौजपाल सिंह, हेमन्त गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, कृष्णा गुप्ता, सुमित कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *