सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की यूपी सरकार की मंशा है की आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसकी समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय अधिकारीयों द्वारा किया जाना चाहिए मगर कुछ अधिकारी लोग ऐसे है जो अपने निजी स्वार्थ हेतु आमजन को अपने ओफिस के चक्कर पे चक्कर कटवाते रहते हैं उसकी समस्या का समाधान कराने के लिए यूपी सरकार ने प्रत्येक जिले व तहसील में माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस व थाना लगाकर एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारीयों को बिठाकर आमजन की समस्याओं का समाधान कराने का बीडा़ उठाया है। उसी क्रम में तहसील सभागार में सोमवा को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में लगाया गया।
इस संपूर्ण समाधान दिवस के दरबार के मंच पर नगर एसडीएम दीपक, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, तहसीलदार अंकित कुमार, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह मंचासीन रहे ओर फरियादीयों की फरियादी सुनी। नायब तहसीलदार ने बताया की आज के इस दरबार में कुल 10 शिकायतें आयी जिसमें से 02 मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारीयों से कहा की सभी अपनी-अपनी समस्याओं का जल्द समाधान कराये।
![]()
