सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है जिनका लाभ आमजन समय-समय पर प्राप्त कर रहे है। उसी योजना में से वेंडर्स यानी हाथ-ठेली, फुटपाथी व्यापारीयों के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधी चलायी जा रही है। उसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधी लोन केंप का आयोजन किया जा रहा है। इस केंप में हाथ-ठेली, फुटपाथीयां, फेरी वाले व्यापारीयों को लोन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। नगर पालिका ईओ शिवराज सिंह नें बताया की पालिका में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स लोन केंप लगाकर वेंडर्सों को लोन देने की प्रक्रिया की जा रही है इस योजना के अंतर्गत वेंडर्सों को पहली बार में 15 हजार का लोन मिल सकता है और दूसरी बार में 25 हजार का और तीसरी बार में 50 हजार तक का लोन मिलेगा मगर पहले पिछला लोन चुकता करना होगा उसके बाद दूसरा व तीसरा लोन मिल सकेगा। बताया कि यह केंप प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व मंगलवार को लगातार अग्रिम आदेश तक लगता रहेगा।
![]()
