खुर्जा। ।भारत पुष्प। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की नव निर्मित खुर्जा नगर ईकाई कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष अर्पित गर्ग नगर महासचिव नितिन सिंघल नगर कोषाध्यक्ष शरद सिंघल को प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर बंसल व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) ने अंग वस्त्र पहनाकर व मनोनयन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बैठक में समस्त कार्यकारिणी को नई दायित्व की बधाई,  शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वैश्य समाज को मजबूती से एक डोर में बांधे रहने, सुख, दुःख में साथ रहने संबंधित अनेक कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष अर्पित गर्ग ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि वह हमेशा संगठन की मजबूती व वैश्य समाज के हितों के लिए तत्पर रहेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *