बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सोमवार को डॉ० भोला सिंह, सांसद, लोकसभा क्षेत्र, बुलन्दशहर की अध्यक्षता एवं बैठक संयोजक श्रुति, जिलाधिकारी की उपस्थिति में जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव द्वारा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना आरडीएसएस एवं बिजनेस प्लान के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। आरडीएसएस के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में सांसद द्वारा कार्यदायी संस्था के विरूद्ध ससमय कार्य पूर्ण न करने पर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सांसद द्वारा “जिला विद्युत समिति की बैठक ससमय कराये जाने तथा पूर्व में आहूत बैठक के कार्यवृत्त पर की गई कार्यवाही का प्रस्तुतीकरण न करने के सम्बन्ध में अप्रसन्नता व्यक्त की गई। सांसद द्वारा आगामी जिला विद्युत समिति की बैठक, आगामी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के साथ ही आहूत करने हेतु निर्देशित किया गया। मा० सांसद महोदय द्वारा जनता से प्राप्त कुछ शिकायती प्रकरण निस्तारण हेतु प्रस्तुत किए गए। बैठक में संजीव कुमार, मुख्य अभियन्ता (वितरण), विद्युत विभाग, बुलन्दशहर, सौमिल सिन्हा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, बुलन्दशहर, महेश कुमार अहिरवार, अधीक्षण अभियन्ता एवं नोडल अधिकारी / सदस्य सचिव, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, बुलन्दशहर, शिशिर कुमार चाही, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-तृतीय, बुलन्दशहर, समस्त अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग, जनपद-बुलन्दशहर तथा कार्यदायी संस्था, मैसर्स सालासार टैक्नो० प्रा० लि०, मैसर्स वीवीआईपी इनका लि० एवं फीडबैक इन्फा० के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *