बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्टेडियम लखावटी तथा अरनिया में स्वामी विवेकानंद जी की ज्यंती के उपलक्ष्य में युवा विचार गोष्ठी एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा दिए गए उपदेशों का युवाओं से अनुसरण करने का आवाह्न किया गया जिससे देश के युवा राष्ट्र-विकास की मुख्यधारा से जुड़कर उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। खेलकूद प्रतियोगिता में लखावटी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी में लखावटी तथा 400 मीटर दौड़ में वरुण प्रथम, सात्विक द्वितीय और प्रीत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अरनिया स्टेडियम पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुनी की टीम विजेता बनी। इस दौरान पर जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम राणा और कुलदीप चौहान, व्यायाम प्रशिक्षक दीपक तथा कबड्डी कोच जोगेंद्र की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]()
