अलीगढ़। ।भारत पुष्प। जनपद में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपातकाल में समय पर सहायता ही सबसे बड़ा उपचार है। इस संबंध में 102 व108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने बताया कि सुबह सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस संख्या UP32 EG 4707 तुरंत सक्रिय की गई। दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय देवेंद्र को सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस में शिफ्ट कर EMT सतीश कुमार द्वारा तत्काल प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की गई। मरीज को कम समय में जिला अस्पताल, अलीगढ़ पहुँचाया गया, जिससे उसकी हालत नियंत्रण में बनी रही। इस मिशन में पायलट शफीक की सतर्क, सुरक्षित एवं तेज ड्राइविंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल पहुँचने पर ERCP डॉ. राकेश द्वारा मरीज की जांच कर आवश्यक उपचार किया गया एवं इंजेक्शन डाइक्लोफेनाक 1 एम्पूल IM देने की सलाह दी गई, जिसे समय पर दिया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *