बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज द्वारा नगर में नगर कीर्तन बड़े धूमधाम से निकाला। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के विभिन्न बाजारो में होकर वापस गुरुद्वारा साहिब में सकुशल संपन्न हुआ।

इस नगर कीर्तन में सिक्ख समाज के लोगो ने सड़क पर साफ सफाई की सेवा की और विभिन्न प्रकार के करतब आकर्षण के केंद्र बने रहे जिसे देखकर लोगों का खुशी का ठिकाना ना रहा और भाव विभोर हो उठे और सिक्ख समाज द्वारा की गई सेवा की प्रशंसा की। नगर कीर्तन मे जिला बुलन्दशहर के अलावा अन्य जिलो व तहसीलों के लोगो ने प्रतिभाग किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *