सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिस समय एसडीएम दीपक पाल पशुपालकों व अतिक्रमणकारीयों संग बैठक कर रहे थे तभी नगर के मुहल्ला छासियाबाड़ा निवासी एक महिला नें नगर के मुखिया दीपक पाल से पेयजल में कीड़े होने की शिकायत की तो साहब ने तुरंत नगर पालिका ईओ शिवराज सिंह को बुलाकर इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कराकर कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने का फरमान सुनाया। महिला ने मीडीया के सम्मुख होकर बताया की हमने पहले भी नगर पालिका कार्यालय में जाकर पेयजल में कीड़े होने की शिकायत की थी और साहब ने आश्वासन दिया था की इस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कराकर कार्रवाही करायेगें मगर आज तक कोई कार्रवाई नही हो सकी।

लिखित शिकायत में दर्शाया गया हे की कीड़े के पानी पीने से कही इंदोर मध्य प्रदेश जैसी आपदा जैसा हाल यहां ना हो जाये। इसलिए गहनता से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाये। यह आमजन की सेहत से जुड़े स्वास्थ्य का मामला है। कही कीड़े वाले पेयजल पीने से कोई जनहानी ना जाये। एसडीएम द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *