सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल SIR का कार्य बहुत जोरो पर चल रहा है। तमाम प्रशासन इस कार्य में जुटा हुआ है इसी को जल्द पूर्ण कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी बार-बार बैठक कर बी0एल0ओ व बूथ एजेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहै है साथ ही उन मतदाताओ की पुष्टी करायी जा रही है जो मृत हो गए है। ओर मतदाता सूचीयों को पढ़कर सुनाया जा रहा है ताकी पारदर्शीता सबके सामने लायी जा सके। उसी क्रम में रविवार को एसडीएम दीपक पाल ने विधानसभा क्षेत्र के बराल, गुलावठी, तिलबेगमपुर, एमएस इंटर कॉलेज  मतदाता केंद्रों-बूथ पर जाकर औचक निरीक्षण किया और अपनी मौजूदगी में बीएलओ को आदेशित किया की वो आमजन/ मतदाताओ के समक्ष खड़े होकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाये। साहब के आदेश पर बीएलओ ने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाई और बताया की इस सूची को पढ़कर सुनाने का उद्देश्य पारदर्शीता लाना है और मतदाताओ को जागरुक करना है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *