बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए सुविख्यात संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर हरिद्वार में संपन्न 2 दिवसीय राष्ट्रीय युवा शक्ति सम्मेलन में नगर निवासी तथा सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त सिंह को विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिये राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हेमंत सिंह ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30वें स्थापना दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) सांसद अनुराग ठाकुर, कार्यक्रम अध्यक्ष पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बाल कृष्ण तथा विशिष्ट अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम ने बुलंदशहर के हेमन्त सिंह सहित देश भर से चयनित 10 युवाओं को मंच पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। हेमन्त सिंह को यह पुरस्कार उनकी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा कोरोना काल में विशिष्ट सेवा, अब तक लगभग 3 हज़ार अज्ञात लोगों के लावारिस शवों के विधिवत अन्तिम संस्कार, नियमित रूप से जरूरतमंद मरीजों को रक्त की व्यवस्था, आदि सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अपने सम्बोधन के दौरान सभी पुरस्कृत युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सैकड़ों लोगों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा युवा कल्याण एवं प्रोत्साहन के लिए किये जा रहे प्रयासों का भी विस्तृत वर्णन किया। अध्यक्षता करते हुए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी युवाओं को देश के विकास और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। राष्ट्र चेतना मिशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने जनपद बुलंदशहर तथा अपनी संस्था के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए यह विशेष सम्मान अपने संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम और सेवा भाव को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन एवं प्रोत्साहन से ही समाज कार्यों में संलग्न युवाओं का मनोबल बढ़ता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *