सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मंगलवार को जैन इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सिकंदराबाद इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और उसके बाद मुख्य अतिथी व सभी मंचासीनों को अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उसके बाद  स्कूल की छात्राओ ने सम्मान गान व सरस्वती वंदना की प्रस्तुती दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

इस दौरान पर मुख्य अतिथी त्रिवेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथी डाक्टर प्रदीप दीक्षित एंव दैवेद्र सोलंकी और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त मंत्री गौरव गोड़ ने बताया की एबीवीपी एक ऐसा संगठन है जो समय-समय पर विधार्थियो की समस्याओ को लेकर आवाज़ बुलंद करता चला आ रहा है। इसलिए राष्ट्रीय युवा दिवस को एक त्यौहार की तरह मनाते है और हम लगातार किसी ना किसी विद्यालय मे विधार्थियो के लिए कार्यक्रम करते रहते है और करते रहेंगे जिससे विधार्थियो की प्रतिभा निखार कर सबके सामने आ सके। जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया है की हम पिछले कुछ दिनों से स्कूल और कॉलेज मे जाकर मेहंदी, कला, रंगोली प्रतियोगिता करते हैं, आज हम उन सभी विधार्थियो को भी सम्मानित करने जा रहे है जो इन प्रतियोगिता मे पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है और हम 22 जनवरी तक और भी कार्यक्रम करायेगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पति देवेंद्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित, विभाग सगठन मंत्री कमल जैन, प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी, नवनीत सिंघल, सतवीर  यादव, प्रभात, नीरज,  देवेन्द्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमारी प्रिया, तहसील संयोजक तनिष्क माधरे, प्रदीप बैसोया, नगर मंत्री कुमारी प्रिंयका, नगर सह छात्रा प्रमुख कु0 माही, दीपू, गोरी, गुलशन, मोहन सैनी के अलावा बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *