सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सिकंदराबाद के दनकौर रोड़/अग्रसेन चौक से निजामपुर पुल तक रेलवे रोड़ पर चौड़ीकरण होना निश्चित किया गया है। इस चौड़ीकरण में सड़क के दोंनो तरफ की दुकानें इस चौड़ीकरण में जाने की संभावना है जिससे दुकानदार घबराये हुए है और नेताओ व आला अधिकारीयो से इस समस्या का समाधान कराने की लगातार गुहार लगा रहे है ताकी उनके प्रतिष्ठानों पर कोई आंच ना आये। उसी क्रम में रेलवे रोड के पीड़ीत व्यापारीयो ने नगर एसडीएम दीपक पाल संग बैठक कर इस समस्या के समाधान कराने की मांग की। एसडीएम दीपक पाल ने नगर के घबराये हुए व्यापारीयो की समस्या को सुना और आश्वासन देते हुए कहा की आप लोग लिखित शिकायत दें ताकी इस मामले को आला अधिकारीयो तक पहुंचाकर जो संभव मदद होगी वो करायी जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *