खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को नगर में “सकल हिन्दू समाज” के तत्वावधान में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन शिवाजी बस्ती, खुर्जा नगर में आयोजित हुआ, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जै़निथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी ने की। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। जिसमें हवन यज्ञ का आयोजन गायत्री पीठ द्वारा हुआ। कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व जैनिथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग, स्पष्ट उच्चारण और सधे हुए शब्दों ने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित एवं आकर्षक बनाए रखा। सम्मेलन में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर, स्वामी महेशानंद गिरि जी महाराज (जूना अखाड़ा) पधारे। मुख्य वक्ता के रूप में अनिल (प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना प्रिय आर्य (प्रखर हिंदू वक्ता) ने अपने विचारों से श्रोताओं को प्रेरित किया। सम्मेलन में तीन विद्यालयों की ओर से जिनमें जैनिथ पब्लिक स्कूल, भारत विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आदर्श शिशु मंदिर की दो दो उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। इस हिन्दू सम्मेलन में क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम की भव्यता और उद्देश्य को सार्थक सिद्ध किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *