खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को 16 वें मतदाता दिवस के अवसर पर एकेपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, एकता चौहान, डॉ गीता सिंह तथा डॉ मनु आर्या ने एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ किया । प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा गीता सिंह ने ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई भारत माई वोट” है। प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने छात्राओं को अपने वोट का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था है। लोकतंत्र में मतदान के माध्यम से राष्ट्र को संचालित करने वाली नेतृत्व शक्ति का चयन किया जाता है। युवा शक्ति ही भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वयंसेविकाओं ने मतदाता दिवस पर पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। शासन के निर्देशानुसार विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम पर उतर प्रदेश मनाया गया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेविका अक्षिता, गुनगुन, आरती वर्मा, हिना, निशा आदि ने वीररस से परिपूर्ण देशभक्ति कविताओं का पाठ किया।
![]()
