बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नीतू शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गो व राज्य राजमार्गो पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। साथ ही नो पार्किंग,हेलमेट, सीटबेल्ट, मोबाइल, रोंग साइड, ओवरलोड में कुल 16 वाहनों के चालान बंद की कार्यवाही की गई | जनपद के प्रमुख मार्गो पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को पेंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया |
![]()
